A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडराजनीति और प्रशासनलाइफस्टाइलसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

इंस्टाग्राम पर प्रेम प्रसंग, नाबालिग लड़की फरार; परिजनों ने थाने में लगाई गुहार

सगमा  प्रखंड के घघरी गांव से एक नाबालिग लड़की के घर से फरार होने का मामला सामने आया है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा ✅ सगमा  प्रखंड के घुघरी गांव से एक नाबालिग लड़की के घर से फरार होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में घघरी निवासी बुद्धि नारायण चंद्रवंशी ने धुरकी थाना में आवेदन देकर अपनी 14 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी को खोजने की गुहार लगाई है।आवेदन के अनुसार, काजल कुमारी 26 मार्च, गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय घुघरी पढ़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

इसी बीच परिजनों को Instagram पर एक फोटो मिला, जिसमें काजल कुमारी आलोक कुमार नामक युवक के साथ दिखाई दे रही है। इसके बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

मामले में थाना प्रभारी जनार्दन राऊत ने बताया कि आवेदन मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। Instagram से मिले लोकेशन के आधार पर दोनों का स्थान सोनभद्र जिले में होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने जल्द ही दोनों को बरामद करने का दावा किया है।

Back to top button
error: Content is protected !!