A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलार समाज ब्लॉक बस्तर के द्वारा भानपुरी कल्याण आश्रम में मनाया गया सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती

 

कलार समाज के इष्ट देव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जयंती पर पूरे देश में धूमधाम से जयंती मनाई गई, इसी तारतम्य में कलार समाज ब्लॉक बस्तर के द्वारा भानपुरी में जयंती मनाई गई ।सामाजिक संगठन के सदस्यों द्वारा क्षेत्र में चल रहे कृषि कार्य को देखते हुए बड़ी कार्यक्रम न करते हुए पूजा पाठ पश्चात एक दूसरे को बधाई देकर जयंती मनाया।

जयंती के बाद उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यों ने संघटन के चुनाव पर चर्चा करते हुए नवंबर के अंतिम तक ग्राम संघटन की नियुक्ति करने के साथ ही दिसंबर के प्रथम सप्ताह में ब्लॉक के चुनाव को समाप्त करने पर एक मत से प्रस्ताव पास किया गया।

जयंती कार्यक्रम पर संभाग के पूर्व उपाध्यक्ष कारिया सिंह दिवान जी ने आगामी समय में बस्तर जिले के अन्य ब्लॉकों का गठन करके जिला संघटन के निर्माण पर जोर देते हुए जगदलपुर मुख्यालय में आबंटित जमीन के संबंध में विस्तार से बताया।

भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती को समस्त स्वजातीय बंधुओं को बधाई देते हुए बस्तर ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सेठिया जी ने कहा कि हम सब को समाज के एकता को बनाए रखने में बराबर सहयोग करना है तथा आगे होने वाले चुनाव में बिना किसी अप्रिय बात या घटना के सामाजिक पदाधिकारी का चुनाव संपन्न करना है।उन्होंने अगले ब्लॉक संघटन में युवाओं के अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने और समाज को गति देने पर जोर दिया।

सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती के उपलक्ष्य में संभाग सदस्य निर्मल बघेल जी,गजाधर वैध जी,ब्लॉक उपाध्यक्ष लोकनाथ दिवान जी, कोषाध्यक्ष पतिराम सिन्हा जी,सचिव पतिराम दिवान जी, निरीक्षक रमेश शार्दुल जी,क्षेत्राधिकारी बुदमन नेगी जी,ईश्वर सेठिया जी,गणेश बघेल जी,हरदेव बघेल जी,हेमचंद सेठिया जी,केवल दिवान जी,मानसाय दिवान जी,तारेश्वर दिवान जी,आसमान दिवान जी,महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष कुशवती सेठिया जी,सदस्य सुमित्रा दिवान जी सहित युवा प्रकोष्ठ के साथी गंगा राम सेठिया जी, लखेश्वर वैध जी, लक्ष्मी वैध जी,राजकुमार वैध जी,रमेश दिवान जी,पुरुषोत्तम दिवान जी, जी अनिल बघेल जी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!