
भिंड रिपोर्टर राजबहादुर सिंह गोरमी कस्बे की कचनाव रोड़ पर बने नाले में एक गौवंश गिर गया था. उसे निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने प्रयास किया पर उसे नहीं निकाल पाये. तब नगर परिषद के दरोगा मुकेश को सूचित किया गया.दरोगा मुकेश अपनी टीम के साथ जे सी बी लेकर आये. उन्होंने बड़ी मुश्किल से गाय को नाले से निकाल पाया. स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला खुला होने के कारण अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं. अगर नाला ढक दिया जाये तो ऐसे हादसों से निजात मिल सकती है.

