गोंडा के सनौली मोहम्मदपुर गांव की 25 वर्षीय वर्षा सिंह ने कठिन परिस्थितियों को मात देकर बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने UPPSC 2024 परीक्षा में 53वीं रैंक प्राप्त कर वाणिज्य कर अधिकारी का पद हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है।
वर्षा की कहानी संघर्ष और मेहनत की मिसाल है। जब वह मात्र 2 साल 2 महीने की थीं, तभी उनके पिता उमानाथ सिंह का निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां प्रेम कुमारी सिंह ने अकेले ही उन्हें पाल-पोसकर पढ़ाया और इस मुकाम तक पहुंचाया।
वर्षा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोंडा के रघुकुल विद्यापीठ से पूरी की। इसके बाद उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से वर्ष 2021-22 में बीए की पढ़ाई पूरी की। स्नातक के बाद उन्होंने यूपीपीसीएस की तैयारी शुरू की और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली।
उनकी सफलता पर गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय विधायक प्रेम नारायण पांडे सहित कई लोगों ने वर्षा और उनकी मां को बधाई दी है। यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं।
सूत्रों के हवाले से बड़ा खुलासा: लखनऊ पब्लिशिंग हाउस विवाद में कथित फर्जी संस्था,
01/04/2026
मथुरा में देह व्यापार का बड़ा भंडाफोड़: हाईवे किनारे ‘चोटी वाला ढाबा’ के बेसमेंट में चल रहा था सेक्स रैकेट, 8 लोग गिरफ्तार
01/04/2026
जौनपुर में पुलिस की सख्ती पड़ी भारी: वाहन चेकिंग के दौरान महिला से मारपीट, सिपाही अनुपम सिंह सस्पेंड
01/04/2026
धनबाद में मधुबन कोल प्रोजेक्ट की जनसुनवाई में ग्रामीणों का हंगामा, बीसीसीएल के खिलाफ नारेबाजी
01/04/2026
नरवाई जलाने पर जिले में अब तक नरवाई जलाने पर 10 किसानों पर एफ.आई.आर दर्ज
01/04/2026
शाहगढ़ नगर पालिका परिषद और बिजली विभाग आमने सामने, एक ने काटी बिजली, दूसरे ने डलवाया कचरा
01/04/2026
आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन मोहगांव के ब्लॉक कार्यकारणी का गठन संपन्न
01/04/2026
सीहोरा में लगेगी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया भूमिपूजन
01/04/2026
बसना / महासमुंद — हनुमान जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस शुभ दिन पर कांग्रेस के सक्रिय नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
01/04/2026
09 वरिष्ठ माओवादियों का गढ़चिरौली पुलिस बल और सीआरपीएफ के सामने आत्मसमर्पण
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!