
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शुक्रवार 20 मार्च 2026
नागपुर ===: देवी बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, चैत्र नवरात्र पर्व में भक्तजनों के आने जाने के लिए रेलवे प्रशासन ने इतवारी – कोरबा – इतवारी के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। ट्रेन क्रमांक 06883/06884 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – कोरबा 23 मार्च से लेकर 28 मार्च 2026 तक रेलवे द्वारा चलाई जा रही है। ट्रेन क्रमांक 06883 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी- कोरबा नवरात्र स्पेशल ट्रेन इतवारी रेलवे-स्टेशन से सुबह पांच बजे छूटेगी और शाम को 07:30 बजे कोरबा स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन क्रमांक 06884 कोरबा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी कोरबा स्टेशन से सुबह 05:30 छूटेगी और शाम को 07:30 बजे इतवारी रेलवे-स्टेशन पर पहुंचेगी। यह ट्रेन इतवारी कोरबा के बीच प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी।