A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

चोरों ने दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम

 

सीकर/फतेहपुर. कस्बे में पिछले कुछ समय से कस्बे में आए दिन चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बीती रात्रि कस्बे के बावड़ी गेट बस स्टैंड पर श्री कृष्णा ज्वेलर्स और प्रिया ज्वेलर्स की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। दुकान मालिक जयप्रकाश सोनी ने बताया कि सुबह 9 बजे जब वह दुकान खोलने के लिए दुकान पर पहुंचा तो दुकान खोलने के बाद देखा कि दुकान के पीछे बनी दीवार टूटी हुई थी और उसमें एक छेद हो रखा था। जब अंदर जाकर देखा तो बीच के दीवार के अंदर बनी अलमारी भी टूटी हुई थी। ऐसे में पास बनी दुकान भी हमारे ही परिवार की है। जब उस दुकान के ताले खोले तो देखा कि दोनों ही दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया और दुकान के अंदर रखे सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान गायब मिला। दुकान मालिक ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी जिस पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका स्थल का जायजा लिया। दुकान के मालिक ने बताया कि चोर कितना सामान ले गए है यह सब कुछ जांच पड़ताल के बाद ही पता चलेगा।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!