
कुशीनगर । जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत जिला प्रोबेशन कार्यालय, द्वारा आज दिन मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कुबेरस्थान में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमे 03 दिवस पूर्व तक जन्म ली कन्याओं का जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया। इस दौरान कन्याओं की माताओं श्रीमती सुनीता देवी पत्नी संतोष, श्रीमती रूक्मणी देवी पत्नी आशुतोष पाठक, श्रीमती प्रतीभा सिंह पत्नी अजय कुमार, श्रीमती शबाना खातून पत्नी मो० हुसैन, श्रीमती रूबी गुप्ता पत्नी राहुल गुप्ता, श्रीमती रोशनतारा पत्नी ग्यासुद्दीन, श्रीमती ताहिरा खातून पत्नी सद्दाम हुसैन को मिष्ठान, अंगवस्त्र, बेबी किट, हल्दी पैकेट, गुड़िया, चाकलेट इत्यादि उपहार स्वरूप प्रदान करते हुए छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गयीं। जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथा कन्या सुमंगला योजना, स्पांसरशिप योजना, चाइल्ड हेल्प लाइन (1098), वन स्टाप सेन्टर (181) सहित. अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित की गयी। इस दौरान डा० धीरज सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी, चद्रभान यादव फार्मासिस्ट, श्रीमती सुमन कुमारी मौर्या व श्रीमती संतोष जायसवाल स्टाफ नर्स सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कुबेरस्थान के साथ-साथ अभिषेक कुमार सिंह प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर चाइल्ड हेल्प लाइन कुशीनगर, श्रीमती रीता यादव सेन्टर मैनेजर वन स्टॉप सेन्टर कुशीनगर, मनोज कुमार शर्मा मल्टी परपच स्टाफ, वन स्टाप सेन्टर, कुशीनगर उपस्थित रहे।

