A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रयागराज में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने की बड़ी कार्रवाई

प्रयागराज।

प्रयागराज में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने बड़ी कार्रवाई की है। माफिया अतीक अहमद के करीबी बताए जाने वाले आबिद प्रधान के भाई माजिद की लगभग 20 बीघा अवैध जमीन पर की गई प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। पीडीए की टीम ने मौके पर तीन बुलडोजर चलाकर करीब 50 करोड़ रुपये की अवैध प्लाटिंग को जमींदोज कर दिया।

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, बिना किसी वैध नक्शा पास कराए और नियमों का उल्लंघन करते हुए प्लाटिंग की जा रही थी। पहले नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन निर्धारित समय में अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद सख्त कार्रवाई का फैसला लिया गया।

इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। पीडीए ने साफ किया है कि शहर में माफिया या किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति की अवैध संपत्ति पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!