
भाड़ा बढ़ोतरी को लेकर चूरी में ट्रक मालिक,लिफ्टरों एवं ग्रामीण ग्रामीणों की हुई त्रिपक्षीय बैठक।।
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। एनके एरिया चूरी परियोजना से ट्रक के माध्यम से होने वाले कोयला उठाव में भाड़ा बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को चूरी कैंटीन में ट्रक मालिकों, लिफ्टरों एवं ग्रामीण के बीच त्रिपक्षीय बैठक नागेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक का संचालन सुनील सिंह ने किया। त्रिपक्षीय बैठक में नया कोयला बिडिंग से भाड़ा बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया। नया भाड़ा तय करने के लिए आगामी 6 अगस्त को कोयला लिफ्टरों और ट्रक मालिकों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में जो भाड़ा निर्धारित किया जाएगा उसे नए बिडिंग से लागू करने पर सहमति बनी। भाड़ा बढ़ोतरी के बाद भी कम भाड़ा देने वाले लिफ्टरों का काम रोकने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर नागेश्वर महतो ने कहा कि सभी परियोजनाओं से कम भाड़ा में चूरी से काम हो रहा है। जिसके कारण ट्रक मालिकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस बार हर हाल में भाड़ा बढ़ोतरी को लागू कराना है। इस बैठक में मुख्य रूप से नागेश्वर महतो, सुनील सिंह, सोनू पांडे, मनोज महतो, राजा खान, अर्जुन महतो, अशोक महतो, राजेश महतो, दुर्गा महतो, विकाश दुबे, संटू सिंह, गौतम थापा, अजय विश्वकर्मा, राम प्रताप, भोला पांडे, सतीश चौबे, सचिन बनर्जी, रणविजय सिंह, जुबेर अंसारी, सद्दाम, अनुज दुबे, उदय पांडे, आदित्य सिंह, सुरेश महतो, सुनील गिरी, नरेश महतो, शमशाद अंसारी, नरेश राम सहित कई लोग उपस्थित थे।



