

सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्य प्रदेश में महिलाएं पूर्ण रूप से सुरक्षित, स्वतंत्रता से सभी कार्य करें । उक्त विचार बाइक राइडर्स ने व्यक्त किए बाइक राइडर्स ग्रुप में 25 महिला सदस्य शामिल है। प्रदेश में साहसिक पर्यटन के विकास, पर्यटन स्थलों, वन्य प्राणियों, प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों के प्रचार-प्रसार तथा महिलाओं के लिए सुरक्षित प्रदेश स्थापित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा महिला बाइकिंग इवेंट “Queens on the Wheel”-2026 (तृतीय संस्करण) का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विभाग द्वारा अनुबंधित संस्था CAC Allrounder, नागपुर के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। इस इवेंट का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा 07 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री आवास भोपाल से किया गया। इसमें देश एवं प्रदेश की 25 महिला बाइकर्स भाग ले रही हैं। यह दल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों सांची, उदयगिरि, कूनो, चंदेरी, शिवपुरी, ग्वालियर, मितावली, पड़वली, ककनमठ, दतिया, ओरछा, खुजराहो होते हुए 14 मार्च 2026 को भोपाल में समापन करेगा। उक्त महिला बाइकिंग दल ने आज संजय ड्राइव रोड, बोट क्लब, सागर (क्रूज) में भोजन उपरांत भोपाल के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर सागर में सिटी मजिस्ट्रेट अमन मिश्रा तहसीलदार संदीप तिवारी श्रीमती शिल्पा तिवारी आकाश तिवारी सेंट्रिक राइडर सागर के त्रिदीप गोस्वामी डॉ मेहर गांगुली ने स्वागत किया ।










