
महसी के राजी चौराहा पर स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर के ठीक बगल में खुलेआम मांस की बिक्री जारी है।
धार्मिक स्थलों के निर्धारित दायरे में मांस-मदिरा की बिक्री पर रोक के बावजूद यहाँ धड़ल्ले से कारोबार हो रहा है।
मंदिर प्रांगण के स्थानीय लोगों का कहना है कि मांस की दुर्गंध और गंदगी से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी संबंधित अधिकारी इस अवैध कृत्य पर आंखें मूंदे बैठे हैं।
शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा के मंदिर के पास इस तरह का कृत्य क्षेत्र की शांति और शुचिता को भंग कर रहा है।
राजी चौराहा जैसे व्यस्ततम स्थान पर बिना किसी खौफ के सरेआम सड़क किनारे मांस काटा और बेचा जा रहा है।
खुले में बिक रहे मांस से न केवल धार्मिक आस्था को ठेस पहुँच रही है, बल्कि संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
क्या स्थानीय पुलिस और नगर पंचायत को मंदिर के पास चल रहा यह अवैध धंधा नजर नहीं आता?
क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दुकानें नहीं हटाई गईं, तो बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा।
जनता की मांग है कि तत्काल प्रभाव से मंदिर के पास चल रही मांस की दुकानों पर कार्यवाही हो।
उत्तर प्रदेश बहराइच से प्रखर तिवारी की रिपोर्ट



