
पीलीभीत – कासगंज में हुई महिला वकील की हत्या पर यहाँ के वकीलों में आक्रोश उमड़ पड़ा। वकील अपने अपने विस्तर छोड़कर सड़क पर उतर आये। प्रदर्शन और नारेबाजी कर टनकपुर हाईवे को जाम कर दिया। महिला वकीलों ने भी इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लिया । हाइवे जाम होने की सूचना पर CO सिटी आये,जिन्हें वकीलों ने ज्ञापन सौंपकर जाम खोल दिया।

