A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मुरादाबाद डबल फाटक के रहने वाले कमल चौहान को अज्ञात बदमाशों ने गोली मरकर हत्या कर दी मृतक आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़ा था और वेस्ट यूपी के कई कुख्यात शूटर्स से भी उसके अच्छे ओर गहरे रिश्ते थे। घटना की जानकारी होते ही ssp मौके पर पहुंचे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई

मुरादाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या: संभल रोड पर हमलावरों ने 2 गोलियां मारी, घटना के पीछे पुरानी रंजिश

के
युवक
मुरादाबाद में रविवार शाम कमल चौहान नाम
की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना संभल
रोड पर दस सराय पुलिस चौकी पीछे करूला इलाके में
हुई है। हमलावरों ने कमल चौहान नाम के युवक को दो

गोलियां मारी। मृतक आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़ा था
और वेस्ट यूपी के कई कुख्यात शूटर्स से भी उसके गहरे
रिश्ते थे।
घटना की जानकारी होते ही SSP सतपाल अंतिम और
अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल
कमल चौहान को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां
इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार कमल चौहान कटघर थाना
क्षेत्र में डबल फाटक संजय नगर का रहने वाला था।
पिछले दिनों उसका नाम ड्रग्स के धंधे में भी आया था।
वो कई बार जेल जा चुका था। उसके खिलाफ अलग
अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।वारदात के समय कमल चौहान के साथ उसका एक
दोस्त भी था। जिसने पुलिस को दिए बयान में कहा है
की हत्या सनी उर्फ सोनू दिवाकर नाम के युवक ने की है।
शनि उर्फ सोनू दिवाकर का भी आपराधिक इतिहास
है और ड्रग्स समेत कई दूसरे गैरकानूनी धंधों से जुड़ा
रहा है। दो दिन पहले भी उसके खिलाफ कटघर थाने
में रंगदारी का एक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस
उसकी तलाश में जुटी थी लेकिन वो हाथ नहीं आया।
सोनू दिवाकर और कमल चौहान के बीच जरायम की
दुनिया को लेकर ही गहरी अदावत थी
SSP सतपाल अंतिल ने शनि उर्फ सोनू दिवाकर की
अरेस्टिंग के लिए 3 टीमों का गठन किया है। पुलिस
घटना की हर पहलू से जांच कर रही है।
कमल चौहान के कई शूटर्स के साथ भी गहरे ताल्लुकात
थे। उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी कई
ऐसे शूटर्स के साथ उसकी तस्वीरें हैं, जिन्होंने कई
सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!