कल सांसद खेल महाकुंभ आयोजन को लेकर यातायात पुलिस ने जारी किया सूचना
कल दिनांक 19.04.2025 से दिनांक 21.04.2025 तक के0डी0सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में सांसद खेल महाकुम्भ का आयोजन किया जाना है, जिसका उद्घाटन समारोह में दिनांक 19.04.2025 को प्रातः 09:30 बजे मा0 रक्षामंत्री जी भारत सरकार, मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 व अन्य महानुभावगण एवं लगभग 20000 स्कूली बच्चो द्वारा प्रतिभाग किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत दिनांक 19.04.2025 को समय प्रातः 07ः00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात/डायवर्जन/पार्किग व्यवस्था निम्नवत रहेगी।*
*आवश्यकतानुसार डायवर्जन व्यवस्था (के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम* )ः-
1. *सामान्य यातायात डालीगंज पुल चौराहा की तरफ से क्लार्क अवध तिराहा, सुभाष चौराहा से हजरतगंज चौराहा* की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात डालीगंज पुल चौराहा से डालीगंज इक्का तांगा चौराहा, आई0टी0 चौराहा अथवा सिटी स्टेषन, कैसरबाग बस अड्डा, अषोक लाट चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
2. *क्लार्क अवध तिराहा/सुभाष चौराहा होकर हजरतगंज चौराहा* की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सुभाष/परिवर्तन चौराहा, अशोकलाट चौराहा से लालबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
3. *अषोक लाट चौराहा से परिवर्तन/सुभाष चौराहा/हजरतगंज चौराहा* की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगी, बल्कि यह यातायात कैसरबाग बस अड्डा, स्वास्थ्य भवन तिराहा, सीडीआरआई तिराहा, डालीगंज चौराहा अथवा अषोकलाट चौराहा से बर्लिग्टन/रॉयल होटल चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
4. *आई0टी0 चौराहा सुभाष चौराहा/हजरतगंज चौराहा* की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगी, बल्कि यह यातायात निषातगंज अथवा डालीगंज चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
5. *हजरतगंज चौराहा से अल्का तिराहा, मेफेयर तिराहा, सुभाष चौराहा, डालीगंज चौराहा* की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात गोल मार्केट चौराहा से आई0टी0 चौराहा अथवा रॉयल होटल चौराहा, बर्लिग्टन चौराहा, कैसरबाग बस अड्डा चौराहा अथवा लालबाग चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
6. *लालबाग चौराहा से मेफेयर तिराहा की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगी, बल्कि यह यातायात रॉयल होटल चौराहा* होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
7. फायर स्टेषन तिराहा से बाल्मीकी तिराहा की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगी, बल्कि यह यातायात लालबाग चौराहा, रॉयल होटल चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
8. सहारागंज तिराहा से चिरैयाझील की ओर सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा यह यातायात हजरतगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा होकर होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
9. मोतीमहल तिराहा से एसबीआई तिराहा, केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सहारागंज तिराहा से सिकन्दरबाग होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
10. चिरैयाझील तिराहा से क्लार्क अवध तिराहा व मोतीमहल तिराहा से के0डी0 सिंह स्टेडियम तिराहा व हिन्दी संस्थान तिराहा के मध्य सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
11. वीवीआईपी वैकल्पिक आवागमन मार्ग होने के कारण एसबीआई तिराहा से मोतीमहल तिराहा तक किसी भी प्रकार के वाहन पार्क नही होंगे।
12. रोडवेज/सिटी बसें/ कॉमर्शियल वाहन समतामूलक चौराहा, 1090 चौराहा से संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर क्लार्क अवध तिराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहेगीं ये वाहन कमता तिराहा से शहीदपथ होकर उतरेठिया चौराहा, तेलीबाग चौराहा, करियप्पा, कुॅवर जगदीश चौराहा से के0के0सी0 रेलवे अण्डरपास होकर अपनें गंतव्य को जा सकेगीं।
13. वर्लिंग्टन चौराहा, 1090 चौराहा से हजरतगंज की ओर सभी प्रकार के रोडवेज/सिटी बसें/कॉमर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेगें।
14.संकल्प वाटिका ओवर ब्रिज (पीएनटी बालू अडडा) से चिरैया झील की तरफ तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
15.निषातगंज से आने वाला समान्य यातायात पेपर मिल तिराहा से सिंकदरबाग की तरफ प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात पेपर मिल तिराहा से आर आर बंधा,समता मूलक होते हुये अपने गंतव्य को जा सकेगा।
16.चारबाग से केकेसी की तरफ आने वाली रोडबेज/सिटी बसे हजरतगंज की तरफ प्रतिबंधित रहेगी। ये वाहन केकेसी तिराहा से कुंवर जगदीष चौराहा,बंगला बाजार होते हुये अपने गंतव्य को जा सकेगा।
*महानुभावगण एवं लगभग 20000 स्कूली बच्चो के प्रतिभाग के लिए पार्किग व्यवस्था निम्नवत रहेगी*
1.एसबीआई तिराहा से हिन्दी संस्थान तिराहा तक
2.सरोजनी नायडू पार्क भूमिगत पार्किग
3.मोतीमहल लॉन के अन्दर
4.नेशनल पी0जी0 कालेज का खेल मैदान
5.लक्ष्मणमेला मैदान
6.शाहनजफ इमामबाड़ा का मैदान 7. नदवा बंधा रोेड़
8.लखनऊ विश्वविद्यालय के खेल मैदान
9.झूलेलाल पार्क
10.डीएम आवास पेट्रोल पम्प तिराहा से परिवर्तन चौक चौराहा तक
Adobe Photoshop 2022 Cracked [Full] (x32-x64) [Final] MEGA
18/03/2026
श्री आईजी गौशाला में अमावस्या उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित
18/03/2026
बंगला धाम में ब्रह्मलीन संत अन्नदाता जी महाराज की दसवीं पुण्यतिथि पर हुआ धार्मिक आयोजन, संत समागम में आए संत महंत ओर भक्त, त्रिवेणीधाम के खोजी द्वाराचार्य रामरिछपालदास जी देवाचार्य महाराज के सानिध्य में हुआ आयोजन
18/03/2026
मै भ्रस्ट्राचार नही करने दूंगा चाहे पत्नी ही सरपंच क्यों न हो आदिवासियों के साथ बहुत कर चुके अन्याय हद हो गयी
18/03/2026
गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड की दिशा में बड़ा कदम: समिति ने मुख्यमंत्री को अंतिम रिपोर्ट सौंपी
18/03/2026
गोविंदपुरी रानीपुर मोड़ पर “दीवान ज्वेलर्स” नाम से एक भव्य एवं आधुनिक ज्वेलरी शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया गया
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!