उत्तर प्रदेशबस्ती

वन विभाग की घोर लापरवाही का नतीजा यह है कि इलाके में वन माफिया बेलगाम

लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर ग्राम पंचायत में वन माफियाओं का खुला तांडव

अजीत मिश्रा (खोजी)

बस्ती ।। लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर ग्राम पंचायत में वन माफियाओं का खुला तांडव।।

वन विभाग की घोर लापरवाही का नतीजा यह है कि इलाके में वन माफिया बेलगाम हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक स्थानीय प्रभावशाली माफिया बिपत ठेकेदार के इशारे पर महुआ के हरे-भरे पेड़ों की बेरहमी से कटान कराई जा रही है।

आज सुबह ही ग्राम पंचायत क्षेत्र में कई पेड़ काट डाले गए और हैरानी की बात यह है कि वन विभाग खामोश तमाशबीन बना बैठा है।

एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार हर साल लाखों पौधे लगवाकर हरियाली बढ़ाने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ विभाग की यह ढिलाई सरकार की मंशा पर ही सवाल खड़े कर रही है।

वन विभाग की यह सुस्ती न सिर्फ कानून का मजाक उड़ाती है, बल्कि पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचा रही है।

अब पूरा क्षेत्र एक ही सवाल पूछ रहा है—

आखिर कब जागेगा वन विभाग? और क्या माफियाओं पर कोई कड़ी कार्रवाई होगी या फाइलें धूल फांकती रहेंगी?

Back to top button
error: Content is protected !!