A2Z सभी खबर सभी जिले कीअजमेरअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनदेशराजस्थान

वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2024 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

जिला कलक्टर ने परीक्षा आयोजन के संबंध में दिये निर्देश

डीडवाना-कुचामन । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2024 की सुचारू एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में उपखंड अधिकारी कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित हुई ।

 

बैठक में आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में बनाए जाने वाले उड़नदस्ते (फ्लाइंग स्क्वॉड), कोषाधिकारी, प्रेक्षक, उप-समन्वयक, नोडल अधिकारी, केंद्राधीक्षक, अभियोगाधिकारियों, वीडियोग्राफरों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ खड़गावत ने परीक्षा की गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

जिला कलक्टर ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से संपन्न कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रश्न पत्रों की सुरक्षित पंहुच, सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी, फ्लाइंग स्क्वॉड की सतत निगरानी, नकल रोकथाम हेतु आवश्यक तकनीकी उपकरणों के उपयोग तथा केंद्रवार अधिकारियों की नियुक्ति की व्यवस्था समय रहते पूरी की जाएगी।

 

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर महेंद्र मीणा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त सभी कार्मिकों को परीक्षा से पूर्व आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है ताकि परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो।

 

बैठक में जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के सुपरिंटेंडेंट व पर्यवेक्षक तथा शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।

7 से 12 सितम्बर तक आयोजित होगी वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा- 2024

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा- 2024 का आयोजन 7 सितम्बर से 12 सितम्बर तक प्रत्येक दिवस दो पारी किया जायेगा।

 

उन्होंने बताया कि प्रथम पारी प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक, और द्वितीय पारी 3 बजे से 5.30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के लिए जिले में 18 परीक्षा केंद्र बनाये गए है और जिले में 44952 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

 

——————

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!