
जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट धनबाद के न्यास परिषद के बैठक में शामिल हुए धनबाद सांसद श्री ढुल्लू महतो व बाघमारा विधायक श्री शत्रुघ्न
कार्यक्रम प्रारंभ से पूर्व सभी गणमान्य सांसद व विधायक के शुभ हाथों हुआ दीप प्रज्ज्वलन
धनबाद सांसद ने अपराध नियंत्रण पर एसएसपी महोदय से चर्चा किए , साथ ही उपायुक्त से ग्रामीण विकास, सरकारी विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था,स्वास्थ व्यवस्था, केंदुआ गैस रिसाव मामले पर भी सार्थक चर्चा किए
*इस दौरान बाघमारा विधायक ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में , कृषि कार्य हेतु चेक डैम, पर्यावरण संरक्षण, योजनाओं का समयनुसार क्रियान्वयन, अग्नि प्रभावित क्षेत्रों में विशेष ध्यान , ग्रीष्म ऋतु में जल की उपलब्धता की विशेष व्यवस्था, जलापूर्ति योजन फेज 1 और फेज 2 का अतिशीघ्र क्रियान्वयन पर चर्चा किए*
*धनबाद सांसद, गिरिडीह सांसद, टुंडी विधायक ने संयुक्त रूप से सहिया दीदी को सौंपे नियुक्ति प्रपत्र*
*धनबाद जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMF) की न्यास परिषद की बैठक न्यू टाऊन हॉल में आयोजित हुई , जिसका मुख्य उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के कल्याण और जिले के समग्र विकास के लिए DMF योजना में निम्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई ,,जिसमें*
*विकास योजनाओं को मंजूरी*:
खनन *प्रभावित क्षेत्रों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, कौशल विकास, और ग्रामीण बुनियादी ढांचे* (जैसे सड़कें, बिजली) से जुड़ी नई परियोजनाओं को स्वीकृत करना और उनके लिए फंड जारी करना
*योजनाओं की समीक्षा*: DMF *फंड से चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और यह सुनिश्चित करना* कि वे समय पर और प्रभावी ढंग से लागू हों.
*फंड का प्रभावी उपयोग*: यह सुनिश्चित *करना कि DMF फंड का उपयोग खनन से प्रभावित लोगों और क्षेत्रों के हित में, ‘प्राथमिकता’ (Primacy) के सिद्धांत के अनुसार किया जाए*, जैसा कि खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2015 के तहत अनिवार्य है.
*विधायकों और अधिकारियों के साथ समन्वय*: सांसद, विधायक, जिला परिषद *अध्यक्ष और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर विकास के मुद्दों पर चर्चा करना* और सर्वसम्मति से निर्णय लेना.
*स्थानीय आवश्यकताओं पर ध्यान*: धनबाद के विशिष्ट जरूरतों (जैसे विनोद नगर, डायमंड *सिटी जैसे क्षेत्रों में विकास) पर ध्यान केंद्रित करना और उन क्षेत्रों के लिए विशेष योजनाएं बनाना*.
ज्ञात हो यह बैठकें खनन से प्राप्त राजस्व का *उपयोग खनन प्रभावित समुदायों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने और क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए एक मंच होती हैं*.
*मौके पर धनबाद उपायुक्त, एसएसपी, डीडीसी, डीईओ, गिरिडीह सांसद, टुंडी विधायक के साथ जिला के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे*



