A2Z सभी खबर सभी जिले की

विशाल गंगा महोत्सव से संदर्भ में पत्रकार वार्ता

माँ गंगा का 101 लीटर दूध, दही, घी, शहद, चन्दन से होगा अभिषेक

*विशाल गंगा महोत्सव के संदर्भ में पत्रकार वार्ता*

अखिल भारतीय मठ मंदिर समन्वय समिति एवं मां गंगा सेवा समिति की संयुक्त तत्वाधान में पंडित होटल कैंट में प्रेस वार्ता की गई। मठ मंदिर समन्वय समिति के संस्थापक श्री बाल योगी अरुण चैतन्यपुरी महाराज जी ने बताया कि, आगामी 25 दिसम्बर को भव्य मां गंगा महोत्सव 51 वैदिक आचार्यों द्वारा और 101 लीटर दूध, दही, घी, शहद चंदन से अभिषेक किया जायेगा। दोपहर 12:00 से विशाल भंडारे का आयोजन कार्यक्रम शुरू होगा। शाम 04:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। अयोध्या समेत अन्य धार्मिक स्थानों से सैकड़ों की संख्या में संत, महात्मा, कथावाचकों एवं अनेकों जनप्रतिनिधियों हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा।

प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से संजय त्रिवेदी, विनोद गुप्ता, शैल शुक्ला ओम द्विवेदी, विजय चौरसिया, शेषनारायण त्रिवेदी, किरण पांडे, मनोज शुक्ला, पवन दुबे, विक्रम पंडित आदि उपस्थित रहें।

Back to top button
error: Content is protected !!