
सतना/नागौद। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चुनहा में प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईडीबीआई बैंक नागौद के प्रबंधक रितिक सिंह उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों का शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, लेकिन विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए उन सुविधाओं का सही उपयोग करना होगा।उन्होंने छात्रों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया । विद्यालय के प्राचार्य बालेंद्र पांडे ने कहा कि बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों का सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जितनी अधिक संख्या में बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आएंगे, उतनी ही बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे और अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
उन्होंने आईडीबीआई बैंक के कर्मचारियों का दिल से स्वागत किया व बैंक द्वारा बच्चों के बैठने के लिए दी गई डेस्को के लिए बैंक कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया ,पत्रकार डॉ तुलसीदास बैरागी ने कहा जबसे प्राचार्य पांडे जी विद्यालय में आए हैं तबसे विद्यालय का संचालन बेहतर हो गया है जिसका परिणाम यहां के 10वी, 12वी के विद्यार्थी 95 प्रतिशत तक रिजल्ट लाते हैं उन्होंने शिक्षक व शिक्षिकाओं की खुले दिल से प्रशंसा की, ग्राम पंचायत चुनहा के सरपंच पारसनाथ शर्मा ने भी अपना उद्बोधन दिया कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संदीप अग्रवाल ने किया ।
उक्त कार्यक्रम में आईडीबीआई कर्मचारी कीर्ति मैडम, उज्जवल पांडेय, शिक्षक भारतीय सिंह गहरवार,विष्णु कोरी ,भागीरथ प्रसाद नामदेव ,सुधीर कुमार पुरवार ,ब्रजेश गर्ग ,पंकज नयन मिश्रा ,इन्द्रदत्त शुक्ला ,वंदना लोधी,सीमा मिश्रा,श्रुति मिश्रा,स्नेहलता मिश्रा,संगीता कुशवाहा,पीयूष शर्मा ,श्रीकांत गर्ग,अजय चतुर्वेदी,हरीशचंद कुशवाहा,सुयश शुक्ला,राजेश कुशवाहा,राजेंद्र मिश्र,सत्येंद्र मिश्रा ,इंद्रजीत प्रजापति ,पुष्पेंद्र कुशवाहा,कमलेश कोल भ्रत्य, राजकुमार दहिया भ्रत्य सहित छात्र छात्रा व अभिभावक उपस्थित रहे













