
वंदेभारतलाइवटीवी/समृद्ध भारत ईपेपर परिवार की ओर सभी माताओं बहनों भाईयों को विजयादशमी दशहरा पावन पर्व की हार्दिक बधाई शुभकामनाऐं +++योगी अरविंद नगर, गुरूवार 02 अक्टूबर 2025 +++
श्री दुर्गा माता मंदिर, कॉर्पोरेशन स्कूल मैदान, योगी अरविंद नगर, शिवाजी चौक यशोधरानगर नागपुर में शारदीय नवरात्र का पावन पर्व कल माता जी के हवन पूजन महाआरती के संपन्न हुआ। कल मंदिर में आदर्श नवदुर्गा उत्सव समिति की ओर से महाप्रसाद का रखा गया था। 
आज 02 अक्टूबर गुरूवार 2025 को मंदिर मे घट विसर्जन कार्यक्रम सुबह नौ बजे से किया जा रहा है। मंदिर मे नवरात्र पर अखंड मनोकामना ज्योति भक्तजनों के द्वारा प्रज्वलित करवाई गई। आज माता जी के घट विसर्जन के साथ ही शारदीय नवरात्र के नौ दिनों का यह पावन पर्व अब संपन्न हो रहा है। नवदुर्गा उत्सव मंडल के द्वारा प्रतिवर्ष देवी माता जी को चढ़ाई हुई चुनरी तीन सौभाग्यशाली भक्तों को लकी ड्रा कूपन निकाल कर दिया जाता है। इस बार भी मंदिर में माता की चुनरी भक्तों को देने के लिए लकी ड्रा निकाला गया। जिसमें कल महाप्रसाद में लकी ड्रा हुआ और तीन सौभाग्यशाली चुने गए और देवी माता की चुनरी तीन भक्तों चुनरी भेंट स्वरूप दी गई । देवी मां की चुनरी प्राप्त करने वाले सौभाग्यशाली भक्तगणों मे-: सौ• माधुरीताई कांडलकर, योगी अरविंद नगर, सौ• निता गणेश वाटकर, दिघोरो, नागपुर, चि• लक्ष बिसने , ओमनगर, इन भक्तों ने देवी माता के मंदिर मे अखंड मनोकामना ज्योति प्रज्वलित करवाई थी।








