

बूथों पर आयोजित हुआ मन की बात कार्यक्रम
सिंगरौली। वर्ष 2025
अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 129वें भाग का प्रसारण सम्पन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी ने हर बार की तरह इस बार भी जिले के समस्त बूथों पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। जिले के हर जन प्रतिनिधियों समेत बड़े नेता एवं सभी कार्यकर्ता निर्धारित बूथों पर उपस्थित रहे तथा प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया एवं सीधा प्रसारण देखा।
प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह विंध्य नगर मंडल के बूथ क्रमांक 176 पर उपस्थित रहकर मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। जहां मुख्य रूप से विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामसुमिरन गुप्ता, वीरेंद्र गोयल, प्रेमवती खैरवार, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय एवं मंडल अध्यक्ष नीरज पांडेय उपस्थित रहे। मन की बात कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह विंध्यनगर मंडल के के बूथ क्रमांक 166 मे उपस्थित रह कर मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा तथा विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह ने बैढन मंडल के बूथ क्रमांक 123 मे उपस्थित रह मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया।।







