अन्य खबरे

सुदिष्टपुरी इंटर कॉलेज में 15 मई को वृहद रोजगार मेला

टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियाँ देंगी युवाओं को अवसर

बैरिया (बलिया): स्थानीय क्षेत्र के युवाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें बेहतर करियर विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 15 मई को इंटर कॉलेज सुदिष्टपुरी के प्रांगण में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। सुप्रसिद्ध समाजसेवी ई.अभय सिंह द्वारा आयोजित इस मेले में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं की प्रतिभा परखने पहुँचेंगे।​इस मेले की मुख्य आकर्षण देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स होगी।
ई.अभय सिंह ने बताया कि टाटा मोटर्स के साथ-साथ कई अन्य बड़ी कंपनियों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे और युवाओं का सामान्य इंटरव्यू लेंगे।​ प्राथमिक इंटरव्यू में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को कंपनी मुख्यालय भेजा जाएगा, जहाँ एक अंतिम परीक्षा आयोजित की जाएगी।​अंतिम रूप से चयनित युवाओं को कंपनियों में स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा।​समाजसेवी ई. अभय सिंह ने बताया कि टाटा मोटर्स विशेष रूप से उन युवाओं के लिए एक क्रांतिकारी योजना लेकर आई है जिन्होंने इंटरमीडिएट (12वीं) या ITI की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है ऐसे योग्य युवाओं को न केवल रोजगार देगी, बल्कि उन्हें अपनी देख-रेख में मुफ्त पॉलिटेक्निक कोर्स भी कराएगी। इससे युवाओं को काम के साथ-साथ उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।​आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे 15 मई को समय 10बजे से सुदिष्टपुरी इंटर कॉलेज के मैदान में पहुँचें। अभ्यर्थी अपने साथ ​शैक्षणिक प्रमाण पत्र (मार्कशीट और सर्टिफिकेट),आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो,अपना अपडेटेड रिज्यूमे लेकर आए।​समाजसेवी ई. अभय सिंह के इस प्रयास की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है, क्योंकि इससे ग्रामीण अंचल के मेधावी छात्रों को सीधे मल्टीनेशनल कंपनियों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!