A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्वामी विवेकानन्द रेजिडेंसियल स्कुल में विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/

उदयपुर ब्यूरो चीफ/लिम्बाराम उटेर

कोटड़ा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशन में व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के तत्वाधान में तालुका विधिक सेवा समिति कोटडा के द्वारा रालसा द्वारा संचालित टांसफॉर्मेटव टयुजडे कैम्पने के तहत कोटडा कस्बें के स्वामी विवेकानन्द रेजिडेंसियल स्कुल में विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। रालसा द्वारा संचालित इस विशेष जागरूकता शिविर की अध्यक्षता तालुका विधिक सेवा समिति कोटडा के अध्यक्ष व एसीजेएम जफर अहमद कुरेशी ने की। रालसा जयपुर के निर्देशन में स्कुली विद्यार्थियों के लिए चलाए जा रहे इस विशेष जागरूकता अभियान के अन्तर्गत एसीजेएम जफर अहमद कुरेशी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से सुरक्षा, पॉक्सों अधिनियम आदि विषयों पर विस्तृत जानकारीयां प्रदान की साथ ही स्वामी विवेकानन्द रेजिडेंसियल स्कुल में विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया को वर्तमान समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस के सही उपयोग व साइबर अपराधों से बचने हेतु सावधानी बरतने की सलाह दी व विद्यार्थियों को उनके कानुनी अधिकारों के संबंध में जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया। इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के अलावा रेजिडेन्सियल स्कुल के प्रधानाचार्य फतेहलाल बरण्डा, पैनल अधिवक्ता महमूद हनीफ अब्बासी सहित विद्यालय स्टाफ मौजुद रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!