A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांठ के उमरी कलां में हेल्पिंग फाउंडेशन ने किया स्वैच्छिक रक्तदान कैंप का आयोजन

20 से भी अधिक रक्तदाताओं ने कैंप में किया रक्तदान, रक्तदाताओं और सहयोगियों को हेल्पिंग फाउंडेशन के द्वारा किया गया सम्मानित

कांठ के उमरी कलां में रक्तदान करने वालों को सम्मानित करते हेल्प इन फाउंडेशन के चेयरमैन।

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। नगर पंचायत उमरी कलां के मौहल्ला पछैईयान में हेल्पिंग फाउंडेशन के द्वारा प्रथम रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक रक्तदान कैंप में पहुंचे नगर व क्षेत्र के लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। हेल्पिंग फाउंडेशन की ओर से रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। नगर का क्षेत्र के लोगों ने हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा किए गए इस कार्य की जमकर सराहना की।

कांठ के उमरी कलां में रक्तदान करते हेल्पिंग फाउंडेशन के चेयरमैन दानिश शकील।

इस कैंप का निर्देशन हेल्पिंग फाउंडेशन के चेयरमैन दानिश शकील के द्वारा किया गया। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हेल्पिंग फाउंडेशन का मकसद समाज में लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करने का है। आज इस रक्तदान कैंप का आयोजन भी इसी उद्देश्य से किया गया है कि जरूरतमंद लोगों को आवश्यकता के समय इलाज के लिए रक्त मिल सके। उन्होंने कैंप में रक्तदान करने के लिए पहुंचे रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, खून की एक बूंद किसी भी जरूरतमंद की जान को बचा सकती है। इस अवसर पर 20 से भी अधिक लोग रक्तदान कर इस कैंप के साक्षी बने। रक्तदान करने वालों और कैंप में अपनी सहयोगात्मक भूमिका निभाने वालों को हेल्पिंग फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया। कैंप के दौरान पब्लिक इंटर कॉलेज उमरी कलां के प्रबंधक मौहम्मद रिजवान, वरिष्ठ अधिवक्ता मौहम्मद अय्यूब, सलीम उस्मानी, उस्मान इंजीनियर, राजपाल सिंह, गुड्डू, शब्बीर मोमीन, शाहिद हुसैन आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

कांठ के उमरी कलां में रक्तदान करने वालों को सम्मानित करते पदाधिकारी। 

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ  

 

Back to top button
error: Content is protected !!