A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

कैंट स्टेशन पर 3.5 करोड़ का अफ्रीकी सोना पकड़ा, डिब्रूगढ़ राजधानी से जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

चन्दौली वाराणसी। वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3.5 करोड़ रुपये मूल्य का तस्करी का सोना बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद सोने का वजन करीब 2 किलो 25 ग्राम बताया जा रहा है।डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से पकड़े गए तस्कर

जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से पश्चिम बंगाल से वाराणसी होते हुए दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कैंट स्टेशन पर जांच के दौरान उन्हें पकड़ लिया।अफ्रीका से बांग्लादेश के रास्ते भारत पहुंचा सोना

रेलवे आईजी प्रयागराज जोन एन. कोलांची ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि बरामद सोना अफ्रीका से बांग्लादेश के रास्ते भारत लाया गया था। इसके बाद पश्चिम बंगाल के रास्ते इसे ट्रेन के जरिए दिल्ली पहुंचाया जाना था।अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े होने की आशंका

पुलिस को शक है कि यह मामला बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। गिरफ्तार आरोपी केवल कैरियर (सोना पहुंचाने वाले) के रूप में काम कर रहे थे। उन्हें दिल्ली में किसी व्यक्ति को सोना सौंपना था, जिसकी जानकारी फोन कॉल के जरिए दी जानी थी।तीन महीने में 35 बार कर चुके तस्करी

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी पिछले तीन महीनों में करीब 30 से 40 बार सोने की तस्करी कर चुके हैं। दोनों आरोपी महाराष्ट्र के सतारा और पुणे जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

गैंग तक पहुंचने के लिए टीम गठित

आईजी रेलवे ने बताया कि पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस अब इस तस्करी से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है ताकि पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके।

बरामद सोने को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम और आयकर विभाग को सौंपा जाएगा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई में शामिल टीम को विशेष पुरस्कार देने की भी घोषणा की गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!