
इटावा अंधेरे की आड़ लेकर मिट्टी खनन करने वाले खनन माफियाओं पर जिला खनन अधिकारी ने फिर कसा शिकंजा,भाग खड़े हुए खनन माफिया, वाहन हुए सीज
जनपद में दिनों-दिन बढ़ रहे मिट्टी खनन के विरुद्ध जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार राज ने रणनीति बनाकर साइड पर मारा छापा,सख्ते में खनन माफिया
बकेवर थाना क्षेत्र के खितौरा गांव में खनन माफिया कर रहे थे अवैध मिट्टी खनन,देर रात्रि 1:30 बजे जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार राज ने छापेमारी करके की बड़ी कार्यवाही
चितौरा गाँव मे अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर मौके पर पहुँचकर जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार राज ने ट्रैक्टर ट्रॉली समेत जेसीबी को किया सीज, थाने पहुँचे ट्रैक्टर-ट्रॉली व जेसीबी
जनपद में जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार राज के सख्त तेवर व निरन्तर की जा रही कार्यवाही से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप।
खनन माफियाओं को जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार राज ने कार्यवाही करके दिया 2 टूक जवाब, किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं जनपद में अवैध खनन परिवहन, दिन हो या रात खनन विभाग की नजर से नहीं छिप सकेंगे खनन माफिया,अब सीधे खनन माफियाओं की दबंगई पर प्रशासन करेगा जबाबी प्रहार ।





