A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

खरगोन न्यूज:-जल गंगा संवर्धन अभियान को मिला जनसमर्थन गणगौर गोमुख नदी व बावड़ी की हुई सामूहिक सफाई

जल गंगा संवर्धन अभियान को मिला जनसमर्थन

गणगौर गोमुख नदी व बावड़ी की हुई सामूहिक सफाई

जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प

खरगोन 03 अप्रैल 2026। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा भगवानपुरा विकासखंड में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम थरड़पुरा में गणगौर गोमुख नदी की साफ-सफाई की गई। अभियान के तहत ग्रामीणों ने दो घंटे श्रमदान कर नदी को स्वच्छ किया, वहीं माता मंदिर स्थित बावड़ी की भी सफाई की गई।

परिषद के ब्लॉक समन्वयक श्री महेश कुमार खराड़े ने बताया कि 19 मार्च से 30 जून तक चल रहे इस महाअभियान में जल संरक्षण को व्यवहार में उतारते हुए श्रमदान, स्वच्छता एवं जल सहेजने की शपथ दिलाई जा रही है। ग्रामीणों को सप्ताह में कम से कम दो घंटे अपने आसपास स्वच्छता के लिए श्रमदान करने और गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई।

अभियान के अंतर्गत नवीन जल संग्रहण संरचनाओं के निर्माण के साथ-साथ पूर्व से मौजूद जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार, जल स्त्रोतों व जल वितरण प्रणालियों की नियमित साफ-सफाई तथा ग्राम स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उद्देश्य यह है कि समाज और सरकार की सहभागिता से यह पहल जल संरक्षण व संवर्धन का सशक्त जनआंदोलन बने।

इस अवसर पर नन्हेश्वर जन सेवा समाज सेवा संस्थान से श्री दिनेश माझन, पर्वत सिंह सिसोदिया, परामर्शदाता पप्पु, कान्हा जायसवाल, मांगीलाल सोलंकी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री ओम सेन सहित थरड़पुरा के बालू गरासे, खुमसिंह सोलंकी, रमेश आवासे एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!