A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

फ्लाईओवर निर्माण के लिए मुख्य अभियंता से विधायक लारिया ने की मुलाकात

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री आनंद प्रकाश राणे से मुलाकात की। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य मकरोनिया चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य को ‘वन टाइम इम्प्रूवमेंट’ (OTI) योजना में शामिल कराकर जल्द शुरू करवाना है।गडकरी ने दी थी सहमति, अब प्रक्रिया में तेजी,उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों विदिशा प्रवास के दौरान विधायक लारिया ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इन कार्यों की स्वीकृति का अनुरोध किया था। मंत्री जी द्वारा दी गई सैद्धांतिक सहमति के बाद अब विधायक लारिया इन परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने मुख्य अभियंता से अनुरोध किया कि फ्लाईओवर और अन्य कार्यों की डीपीआर (DPR) की निविदा प्रक्रिया जल्द पूरी कर कार्य धरातल पर शुरू किया जाए।मुलाकात के दौरान विधायक लारिया ने मुख्य रूप से तीन बड़े प्रस्तावों पर चर्चा की, सागर-छतरपुर मार्ग पर स्थित व्यस्त मकरोनिया चौराहे पर ₹155 करोड़ की लागत से 2.2 किमी लंबा फ्लाईओवर। मकरोनिया चौराहे से बहेरिया तिराहा तक ₹12.50 करोड़ की लागत से सुधार कार्य, इसी मार्ग पर स्थित तीन पुराने पुलों का ₹22 करोड़ की लागत से नया निर्माण। विधायक प्रदीप लारिया ने बताया कि मकरोनिया चौराहा बेहद व्यस्त क्षेत्र है, जहाँ से झांसी, छतरपुर, जबलपुर और नरसिंहपुर के लिए भारी यातायात गुजरता है। फ्लाईओवर बनने से स्थानीय निवासियों और यात्रियों को वर्षों पुरानी जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!