A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेलखीमपुर खीरी

गोला गोकर्ण नाथ ट्रेन से कटकर गौबंश की दर्दनाक मौत

प्रमोद कुमार गुप्ता जिला संवाददाता वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में ट्रेन से टकराकर गोवंश की मौत, आक्रोश
गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी। छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध गोला गोकर्णनाथ में बुधवार दोपहर लगभग 12:30 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब गाड़ी संख्या 55083 मैलानी-डालीगंज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक गोवंश की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता को दी। सूचना मिलते ही अनूप गुप्ता ने अपनी टीम को मौके पर भेजा, जिसमें नगर मंत्री सुमित गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर मृत गोवंश का विधिवत अंतिम संस्कार करवाया।
इस घटना को लेकर जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आए दिन ट्रेन की चपेट में आने से गौवंश की मौत हो रही है, लेकिन रेलवे प्रशासन और स्टेशन मास्टर द्वारा कभी भी इनके अंतिम संस्कार की समुचित व्यवस्था नहीं कराई जाती।
उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे प्लेटफॉर्म को खाली करवाकर मृत गोवंशों को खुले में फेंक दिया जाता है, जहां उन्हें कुत्तों के खाने के लिए छोड़ दिया जाता है, जो अत्यंत दुखद और अमानवीय है।
स्थानीय लोगों ने भी इस समस्या के समाधान की मांग करते हुए रेलवे प्रशासन से उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके और मृत गोवंशों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया जा सके।

Back to top button
error: Content is protected !!