A2Z सभी खबर सभी जिले की

कूड़ा-घोघी तटबंध कटाव निरोधक कार्य का जिलाधिकारी निरीक्षण

कार्यस्थल पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप संतोषजनक पाई गई

सिद्धार्थनगर जिले के कूड़ा नदी के बाएं तट पर स्थित कूड़ा-घोघी तटबंध के कि.मी. 14.940 से 15.190 के मध्य ग्राम इमिलिया तथा कि.मी. 20.040 से 20.290 के मध्य ग्राम मस्जिदिया के समीप कराए जा रहे कटाव निरोधक कार्य का जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना के अंतर्गत लांचिंग एप्रन एवं स्टेप स्लोप पिचिंग का कार्य प्रगति पर पाया। अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि परियोजना में 250 मीटर एज क्रेटिंग, स्टेप स्लोप पिचिंग, स्लोप पिचिंग तथा तीन रो में परक्यूपाइन कार्य प्रस्तावित है। साथ ही बताया गया कि कार्य प्रारंभ होने की तिथि 31 मार्च 2026 तथा कार्य पूर्ण होने की तिथि 30 जून 2026 निर्धारित है।

कार्यस्थल पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप संतोषजनक पाई गई। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने निर्देश दिया कि समस्त कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान इं. कृपा शंकर भारती, अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड, रवि रंजन कुमार, सहायक अभियंता ड्रेनेज खंड, राधेश्याम भारती, जूनियर इंजीनियर ड्रेनेज खंड, राकेश कुमार, जूनियर इंजीनियर ड्रेनेज खंड सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!