A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

रीठी में रामलीला का सुंदर मंचन 2 से

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.

वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी शारदेय नवरात्र के पावन अवसर पर रीठी नगर के गोल बाजार परिसर में रामलीला का सुंदर मंचन होगा। जिसकी तैयारियां तेज कर दी गई है। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति गोल बाजार रीठी ने आगामी रामलीला के सुंदर मंचन के लिए रूपरेखा भी तैयार कर ली है और समिति सदस्यों को दायित्व भी सौंप दिए गए हैं। आयोजन समिति ने बताया कि आगामी दो अक्टूबर से रीठी के गोल बाजार स्थित रामलीला मैदान में क्षेत्र की सुप्रसिद्ध ख्यातिप्राप्त श्री सिद्ध शारदा रामलीला रामायण प्रचारक मंडल (खिरवा) इंद्राना, तहसील मझोली के कलाकारों द्वारा रामलीला का सुंदर मंचन किया जाएगा।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!