A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय का अतिरिक्त संचालक ने किया निरीक्षण,प्राचार्य को दिए निर्देश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उच्च शिक्षा विभाग, क्षेत्रीय कार्यालय सागर संभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. नीरज दुबे ने ओएसडी डॉ. भावना यादव एवं डॉ. रामकुमार गोस्वामी के साथ शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय अग्रणी का गत दिवस औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं परीक्षा संचालन व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के समय प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. इमराना सिद्दीकी एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जयकुमार सोनी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त संचालक डॉ. दुबे ने सर्वप्रथम शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ के उपस्थिति रजिस्टर का परीक्षण किया। रजिस्टर में कुछ कर्मचारियों के हस्ताक्षर नहीं पाए जाने पर उन्होंने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधितों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत निरीक्षण दल द्वारा विभिन्न भवनों एवं विभागों का भ्रमण कर कक्षाओं में संचालित अध्ययन-अध्यापन की जानकारी संबंधित प्राध्यापकों से प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों की डेली डायरी एवं उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया गया। कुछ विभागों में कमियां पाए जाने पर अतिरिक्त संचालक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। महाविद्यालय में संचालित विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं के संदर्भ में बैठक व्यवस्था, फर्नीचर, प्रकाश एवं पंखों की स्थिति का निरीक्षण किया गया। परीक्षा समन्वयक डॉ. विनय मिश्रा एवं डॉ. अमर कुमार जैन से परीक्षा संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त कर उन्होंने परीक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने, नकल एवं अनुचित साधनों पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के पश्चात प्राचार्य कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में डॉ. नीरज दुबे ने प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता को निर्देशित किया कि महाविद्यालय में स्टाफ की नियमित एवं समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही शैक्षणिक कैलेंडर एवं निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कक्षाओं का नियमित संचालन किया जाए। परीक्षा कार्य में गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित रखने के भी निर्देश दिए गए।

Back to top button
error: Content is protected !!