
बांसी से इटवा की ओर जाते समय भिलौरी पुल के पास सड़क दुर्घटना में घायल पड़े व्यक्ति को पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हटवा निवासी रामकुमार सड़क हादसे में घायल होकर सड़क किनारे पड़े थे। मौके पर मौजूद युवाओं की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत इटवा कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू कराया गया।
घटना की जानकारी घायल के परिवार के सदस्यों को भी दे दी गई है। समय रहते अस्पताल पहुंचाने से घायल को तत्काल इलाज मिल सका।
स्थानीय लोगों ने कहा कि समय पर मदद मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया।











