
भिंड वन्दे भारत लाइव टी वी न्यूज़ रिपोर्टर आर बी सिंह भिंड देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत अटेर रोड पर ख़ुशी नामक छात्रा ने अपने घर के कमरे में फाँसी लगाकर आत्म हत्या कर ली. जब घर के सदस्य कमरे में गए तब छात्रा फांसी पर लटकी थी. आनन फानन में घर वालों ने खुशी को फाँसी से उतार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टर ने परीक्षण के दौरान खुशी को मृत खोषित कर दिया. तब देहात थाना पुलिस को सूचित किया गया. सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मोके पर पहुँच गई. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.




