A2Z सभी खबर सभी जिले की

अयोध्या स्थित राममंदिर में 27 मार्च को रामनवमी पर्व भव्य रूप से मनाया जाएगा

अयोध्या।

अयोध्या स्थित राममंदिर में 27 मार्च को रामनवमी पर्व भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक दर्शन की व्यवस्था की गई है, जबकि वीआईपी पास व्यवस्था को इस बार रद्द कर दिया गया है।

रामनवमी के दिन दोपहर ठीक 12 बजे भगवान रामलला का ‘सूर्य तिलक’ किया जाएगा। इस दौरान करीब 4 मिनट तक सूर्य की किरणें वैज्ञानिक पद्धति से परावर्तित होकर रामलला के ललाट पर पड़ेंगी। इस विशेष क्षण को देखने के लिए मंदिर परिसर में खास इंतजाम किए गए हैं।

जन्मोत्सव के समय गर्भगृह में 14 विशेष पुजारी मौजूद रहेंगे और भगवान राम को पीले रंग के वस्त्र धारण कराए जाएंगे। पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा, जिसके लिए मंदिर परिसर में 6 कैमरे लगाए गए हैं।

राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। आरती पास धारकों के लिए अलग लाइन बनाई गई है, ताकि दर्शन सुगमता से हो सकें।

इस आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए वैज्ञानिकों और मंदिर प्रशासन ने मिलकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!