
आज गुप्त सूचना पर वरिष्ठ पार्षद एमआईसी मेंबर मनीष मामा और हिन्दू संगठन द्वारा गांधीनगर स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली में मिलने वाले चावल – गेहूं की कालाबाजारी करने वाले एक गोदाम पर इंदौर खाद्य विभाग के अफसरों द्वारा छापेमार कार्यवाही की गई जिसमें गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित एक गोदाम पर छापा मार कर करीब 100 कट्टे चावल एवं 1 लोडिंग रिक्शा भी जप्त करी जिसमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली में मिलने वाले चावल किसी अन्य व्यापारी के यहां से लाया गया था।। खाद्य विभाग की टीम द्वारा लगातार इस प्रकार की कार्यवाही की जा रही हे उसके बाद भी राशन माफियाओं के हौसले बुलंद हे।।जिस गोदाम पर कार्यवाही हुई हे उसके मालिक और रिक्शा में किस व्यापारी के यहां से माल आया हे इसकी जानकारी अभी विभाग के अफसर खंगाल रहे हे ।। इस मामले में जल्द ही कुछ बड़े नामों का खुलासा भी हो सकता हे।।












