A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में मनाया दसवीं का विदाई समारोह

प्रधानाचार्य सूरतराम गुर्जर ने बताया कि विद्यालय में अंतिम कक्षा दशम का विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया।जिसमें भैया बहिनों ने नम आंखों से विद्यालय से दूर जाने का विद्यालय स्टाफ से दूर जाने का गम महसूस कराते हुए भाव गीत कविता प्रस्तुत किए।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की।मुख्य अतिथि सुकेत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमेंद्र साखवाल ने बच्चो को जीवन में पढ़ लिखकर आगे बढ़ने की सीख दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी शोभाराम गुर्जर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन दो घंटे कड़ी मेहनत करना चाहिए तभी बीमारियों से बचा जा सकता है।मुख्य वक्ता रामगंजमंडी संकुल के संकुल प्रभारी कैलाश पारेता ने बताया कि विद्या भारती शिक्षा के साथ साथ संस्कार देने का भी कार्य करती हैं।गुरु अपने शिष्यों में आदर्श प्रस्तुत करे गुरु के मार्ग दर्शन में ही विद्यार्थी आसमान की बुलंदियों को छू लेते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति उपाध्यक्ष केसरीलाल वर्मा,गोकुल सिंह राणा,अशोक कुमार योगी,गोविंद सिंह,नवीन कुमार पुरोहित,चंद्रप्रकाश कटारा,ईश्वर चंद मेवाड़ा रामगंजमंडी के प्रधानाचार्य गणेश कुमार राठौर,नरेश कुमार उपस्थित रहे। विद्यालय में सर्वाधिक भैया बहिनों में सेवा निधि एकत्रित करने वाले भैया नितिन गुर्जर व दिव्यांक सेन को भी सम्मानित किया गया।साथ ही विद्यालय में सर्वाधिक सेवानिधि एकत्रित करने वाले आचार्य अमन टेलर को भी सम्मानित किया गया।आभार प्रधानाचार्य ने व्यक्त किया।संचालन दशम की बहिन भावना मेवाड़ा ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!