दरभंगाबिहार

आयुक्त ने दिए कर्मचारियों को काम और व्यवहार के गुर

दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त कौशल किशोर को भावभीनी विदाई, कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने दिया सम्मान, और नई वेबसाइट का शुभारंभ।

दरभंगा, 13 दिसम्बर 2025: दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त कार्यालय में आज श्री कौशल किशोर, आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह का आयोजन कार्यालय के सभागार में किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर आयुक्त के सचिव श्री सत्येंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आयुक्त महोदय का कार्यकाल अल्पकालिक रहा, लेकिन इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक दक्षता, मानवीय संवेदना और अनुकरणीय कार्यशैली की जो छाप छोड़ी है, वह सदैव याद रहेगी। उन्होंने बताया कि आयुक्त महोदय का व्यवहार सदैव कर्मचारियों के प्रति परिवारजन की तरह रहता था और वे सभी से स्नेहपूर्वक एवं सम्मानजनक व्यवहार करते थे। उनका निर्देश था कि सभी प्राप्त आवेदनों का निष्पादन समयबद्ध तरीके से किया जाए तथा कार्यालय में आमजन से सीधे संवाद एवं उनकी समस्याओं के समाधान में तत्परता दिखाई जाए।

विदाई संबोधन में आयुक्त श्री कौशल किशोर ने कहा कि अच्छे व्यक्तित्व के विकास के लिए अच्छी आदतों को अपनाना और बुरी आदतों को त्यागना आवश्यक है। उन्होंने कार्यालय में समय पर कार्य निष्पादन करने और सभी के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया।

समारोह में आयुक्त को पाग, शॉल और अन्य अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी।

उल्लेखनीय है कि समारोह से पूर्व आयुक्त महोदय ने दरभंगा प्रमंडल की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस वेबसाइट के माध्यम से आम जनता को बिहार लोक शिकायत निवारण, आयुक्त न्यायालय की जानकारी, आरटीआई, निर्वाचन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ सरलता से उपलब्ध होंगी।

समारोह उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, उप निदेशक सांख्यिकी शंभू प्रसाद यादव, आरडीडी सुश्री प्रीति, प्रमंडलीय अधिकारी और कार्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण और भावनात्मक वातावरण में हुआ।

Sitesh Choudhary

समंदर हूँ, तू शौक से मोती तलाश मुझमें, कुछ भी नहीं रखता, सब किनारे लगा देता हूँ।चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!