A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

आसाराम ने काशी पहुंचकर कड़ी सुरक्षा के बीच किए आज शाम बाबा विश्वनाथ के दर्शन

आसाराम ने काशी पहुंचकर कड़ी सुरक्षा के बीच किए आज शाम बाबा विश्वनाथ के दर्शन

आसाराम ने काशी पहुंचकर कड़ी सुरक्षा के बीच किए आज शाम बाबा विश्वनाथ के दर्शन

चन्दौली वाराणसी। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा पाए और चिकित्सकीय कारणों से पैरोल पर बाहर आए आसाराम दो दिनों से हरहुआ के अनौरा स्थित अपने आश्रम में हैं। वे रविवार शाम श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे।

 

पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे में उन्होंने गर्भगृह में जाकर बाबा का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उनकी गाड़ियों का काफिला हरहुआ आश्रम के लिए निकल गया।

 

शुक्रवार से ही रह रहे थे आश्रम में

 

बताया जा रहा है कि आसाराम शुक्रवार से ही आश्रम में रह रहे हैं। उनके प्रवास की सूचना लीक होते ही बिहार समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से अनुयायी उमड़ पड़े। इससे लगभग 12 साल बाद आश्रम का सन्नाटा टूटा और लग्जरी गाड़ियों से आसपास का क्षेत्र पट गया। इससे आसपास के लोगों को आसाराम के आश्रम में होने जानकारी हुई।

 

बताया जा रहा है कि आश्रम परिसर में सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विशेष इंतजाम किया गया है। सत्संग हाल में प्रवेश करने वाले हर अनुयायी की पहचान करने के साथ मोबाइल फोन मुख्य द्वार पर ही जमा कराने के बाद प्रवेश दिया जा रहा है।

सेवादारों को स्पष्ट निर्देश

 

आश्रम के सेवादारों को स्पष्ट निर्देश है कि भीतर की कोई भी गतिविधि कैमरे में कैद न हो। यदि कोई छिपकर वीडियो बनाता पकड़ा जाए तो तत्काल उसे डिलीट करवाया जा रहा है। आसाराम ने दोपहर में अनुयायियों को कुछ समय संबोधित भी किया।

 

भीड़ बढ़ती देख दोपहर लगभग दो बजे आसाराम का काफिला अलईपुर स्थित आश्रम के लिए रवाना हो गया। वहां से ही गंगा दर्शन के बाद काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे थे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!