

हरिद्वार। जिले में निरीक्षक के पद पर तैनात इंस्पेक्टर चन्द्रमोहन को सीओ के पद पर पदोन्नति दी गई। इस मौके पर एसएसपी नवनीत सिंह ने उन्हें स्टार पहनाकर शुभकामनाएं दी।
उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा जारी पदोन्नति सूची में हरिद्वार में तैनात इंस्पेक्टर चंद्रमोहन को पुलिस उपाधीक्षक (C.O) के पद पर पदोन्नत किया गया। वह इससे पूर्व कनखल थाना प्रभारी सहित कई थाना क्षेत्रो में अपनी सेवाएं दे चुके है और वर्तमान में पुलिस कार्यालय में तैनात रहे। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय रोशनाबाद में एसएसपी नवनीत सिंह ने उनके कंधों पर स्टार प्पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाए दी।





