A2Z सभी खबर सभी जिले की

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी का रात में कोठीभार थानेऔचक निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा 

घुघुली/महराजगंज

महराजगंज: एसपी शक्ति मोहन अवस्थी का रात में कोठीभार थानेऔचक निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

महराजगंज जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने रविवार देर रात थाना कोठीभार का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय, जनसुनवाई कक्ष, साइबर डेस्क एवं महिला हेल्प डेस्क का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, शिकायतों के निस्तारण और आमजन से जुड़े कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।

कानून-व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

एसपी अवस्थी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। उन्होंने जनसुनवाई को प्रभावी बनाने, साइबर अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई और महिला सुरक्षा से संबंधित शिकायतों के संवेदनशील निस्तारण पर विशेष जोर दिया।

 सतर्कता और जवाबदेही पर बल

उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ करें, ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो।

Back to top button
error: Content is protected !!