A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

कतरास में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

कतरास में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा: बाघमारा प्रखंड के तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरीकला दक्षिण पंचायत में मैगजीन घर के पास 15वें वित्त आयोग (हेल्थ ग्रांट) मद से बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि उपकेंद्र के बन जाने से महिलाओं को प्रसव के समय तथा बरसात में सांप-बिच्छू काटने जैसी आपात स्थितियों में इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि इस स्वास्थ्य उपकेंद्र में डॉक्टर और नर्स की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे लोगों को समय पर इलाज मिल सके।
जिला परिषद सदस्य मो. इसराफिल उर्फ लाला ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए 15 दिनों के भीतर 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी
वहीं मुखिया अशोक ठाकुर ने कहा कि इस उपकेंद्र के निर्माण से पूरे पंचायत के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी।
कार्यक्रम में अमोला देवी, कौसल्या देवी, शांति देवी, बड़की देवी, सुशीला देवी, अनिता देवी, मनोज निषाद, बीरू बाउरी, राजेश बाउरी, अजय बाउरी, नरेश भुइंया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहेl mc Tiwary press

Back to top button
error: Content is protected !!