
कबरई: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत – तीन घायल
जनपद महोबा के थाना कबरई क्षेत्रांतर्गत ग्राम नहदौरा, कानपुर–सागर हाईवे पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कबरई पुलिस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई ले जाया गया।
इलाज के दौरान एक युवक सुभाष (उम्र लगभग 25 वर्ष) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार हादसे में दो व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हुई है, जिनकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
कबरई पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। हाईवे पर हुए इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।






