A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेश

कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ चकरपुर गाँव में रात्रि जन चौपाल लगाकर आमजन की समस्याओं का किया निराकरण

विभागीय अधिकारियों ने शासन की योजना की विस्तार से दी जानकारी

निवाड़ी, शासन के निर्देशानुसार प्रशासन गाँव की ओर अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे ने अधिकारियों के साथ आज जनपद पंचायत निवाड़ी अंतर्गत अंतर्गत ग्राम पंचायत चकरपुर में रात्रि जन चौपाल लगाकर आमजन की समस्याओं और शिकायतों को सुना।

ग्राम पंचायत चकरपुर के पंचायत भवन में आयोजित रात्रि जन चौपाल में ग्रामीणों ने कलेक्टर को अपनी समस्या बताई, कलेक्टर श्रीमती भिडे ने आमजन से आवेदन प्राप्त कर मौके पर निराकरण किया। शेष कार्यवाही योग्य आवेदनों के पर संबंधित अधिकारियों को अतिशीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती भिडे ने निर्देश दिए कि ऐसे पात्र व्यक्ति जिनके दस्तावेज में त्रुटि है, त्रुटि के कारण शासन की योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, उन व्यक्तियों को चिह्नित कर दस्तावेज का सुधार कराएं और योजना से जोड़ना सुनिश्चित करें। रात्रि चौपाल के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के आवेदन प्राप्त किए गए। जननी सुरक्षा योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, वृद्धा पेंशन योजना, संबल योजना, निःशुल्क राशन योजना सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समस्त जिलों के कलेक्टर एवं अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में रात गुजारें उनकी समस्याओं और शिकायतों का तत्काल निराकरण करें। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं के लाभ से कोई पात्र व्यक्ति छूटे नहीं। आमजन के बीच बैठक कर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी साझा करें। जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी तरीके से समाधान करें। पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और अतिक्रमण एवं अन्य समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया, सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना, एसडीएम सुश्री मनीषा जैन, तहसीलदार ओरछा श्री सुनील वाल्मीकि एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!