
केशलपुर कोलियरी में दर्जनों अपराधियों ने की तोड़फोड़, लूटे केबल
*कतरास*- रामकनाली ओपी । अंतर्गत सोमवार को रात अपराधियों के दल ने कतरास क्षेत्र के केशलपुर दो नंबर खदान को निशाना बनाया न और चार कर्मियों को बंधक बनाकर करीव 30 फीट केवल लूटकर चलते बने। इस दौरान अपराधियों ने हाजिरी घर के ऑफिस में लगे बायोमेट्रिक सिस्टम की मशीन भी तोड़ दी। इसके बाद कर्मियों ने घटना न की जानकारी प्रबंधन को दी। इधर केबल लुटे जाने से इलाके में पीट वाटर की समस्या उत्पन्न हो गई है। घटना के संबंध में कर्मियों ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे 20 से 25
की संख्या में अपराधी आ धमके और आते ही हाजिरी लिपिक राजेश नोनिया, गार्ड बीनू बाउरी, कर्मी भजन रविदास तथा राजकुमार साहू को एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया और हथियार का भय दिखाकर शोर मचाने पर बुरे परिणाम की धमकी दी। इसके बाद लूट की
वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान अपराधी एक मोटे कोल कर्मी की खोज रहे थे, अपराधियों ने कहा कि उक्त मोटा कर्मी ही पुलिस का सूचना देता है। हाजिरी घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों की करतूत कैद हो गई जांच किया जाए तो सुराग मिल सकता है। घटना को
लेक बीसीसीएल प्रबंधन ने रामकानली पुलिस को लिखित शिकायत की है। रामकानली ओपी प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर ने बताया कि प्रबंधन की ओर से जो शिकायत दी गई थी उस आवेदन में त्रुटि थी। प्रबंधन शिकायत देती है तो कार्रवाई की जाएगी।
