A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

कोटकासिम में पवित्र मनन दीप द्वारा सत्संग का आयोजन

*कोटकासिम पवित्र मनन दीप द्वारा सत्संग का हुआ आयोजन*

 

*हम राम को तो मानते हैं लेकिन राम की बातों को जीवन में नहीं उतारते इसलिए ना हमारा जीवन बदलता है ना हमें भगवान की दया मिलती है- गुरुदेव भास्कर*

 

जयबीर सिंह ब्यूरो हैड (खैरथल -तिजारा) राजस्थान।

 

कोटकासिम। पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा भूतेश्वर मंदिर में सत्संग प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रवचन करते हुए गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा हम राम को तो मानते हैं लेकिन राम की नहीं मानते राम भगवान के दिखाए हुए रास्ते पर नहीं चलते इसलिए ना तो हमारा जीवन बदल रहा है और ना ही हमें प्रभु की दया प्राप्त हो रही है।

 

उन्होंने कहा हमें भगवान के दिखाए हुए रास्ते पर चलना चाहिए उनके संदेश को जीवन में उतारना चाहिए जिससे हमें सब कुछ प्राप्त होगा।

आगे गुरुदेव ने कहा जो लोग ईश्वर की भक्ति का महत्व समझते हैं वह जानते हैं संसार झूठा है केवल परमात्मा का नाम ही सच्चा है। इसीलिए सभी को भक्ति करनी चाहिए जो हमें परम आनंद की प्राप्ति हो सके।

इस दौरान सत्संग परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण मौजूद रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!