A2Z सभी खबर सभी जिले कीकोटाराजस्थानसमाचार
Trending

कोटा में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर 51 प्रतिभाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया

कोटा। राष्ट्रीय प्रेस दिवस (16 नवंबर) के उपलक्ष में शहर के गुमानपुरा स्थित संत कंवर राम धर्मशाला में विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पत्रकारिता, साहित्य, सामाजिक सेवा और व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े विशिष्टजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मीडिया की सामाजिक भूमिका का महत्व उजागर करना, युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले व्यक्तियों का अभिनंदन करना रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कवि रूपनारायण संजय ने अपनी प्रभावी और गरिमापूर्ण शैली में किया, जिससे पूरे कार्यक्रम में अनुशासन और उत्साह का माहौल बना रहा। मंच से कुल 51 प्रतिभाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित

किया गया। कार्यक्रम में शहर के मीडिया प्रतिनिधि, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग और युवा प्रतिभाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस आयोजन में मीडिया हाउस राजस्थान, मयूर टाइम्स कोटा, सद्भावना संदेश न्यूज़, विश्व नायक इंडिया न्यूज़ और मल्टीमीडिया क्लब कोटा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजक मयूर सोनी और श्याम सुंदर पत्रकार ने सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। समारोह के मुख्य अतिथि, राजस्थान के

लोकप्रिय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भ्राता गोविंद शर्मा ने कहा कि यह समारोह न केवल पत्रकारिता की महत्ता का संदेश देता है, बल्कि समाज में सकारात्मक कार्य करने वालों को सम्मानित कर एकता, उत्साह और प्रेरणा का वातावरण निर्मित करता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केंद्र और राज्य सरकार प्रेस मीडिया के अधिकारों के प्रति प्रतिबद्ध है तथा पत्रकारों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पत्रकारों से दुर्व्यवहार करने वालों कोबख्शा नहीं जाएगा। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ पत्रकार अनिल तिवारी (संपादक, यंग एचीवर), पत्रकार प्रेस परिषद कोटा संभाग अध्यक्ष जीएस भारती, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन कोटा जिलाध्यक्ष रवि सामरिया, पंकज बागड़ी (अध्यक्ष, होलसेल व्यापार महासंघ हाड़ौती), कपिल सोनी (अध्यक्ष, स्वर्णरजत रजत मार्केट), गिरधारी पंजवानी, बिगुल जैन, अरुण भार्गव (समाजसेवी), शालिनी गौतम (पार्षद) और पवन दुआ (अध्यक्ष, पुरानी सब्जी मंडी व्यापार संघ) शामिल रहे। अतिथियों ने कहा कि प्रेस दिवस जिम्मेदार पत्रकारिता के मूल्यों को याद करने का अवसर है और ऐसे आयोजन मीडिया व समाजसेवा में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की भूमिका और राष्ट्रहित में निष्पक्ष पत्रकारिता की आवश्यकता पर भी विचार प्रकट किए गए।

Back to top button
error: Content is protected !!