
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा: जिले में देह व्यापार के खिलाफ गढ़वा पुलिस ने अहले सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में छापेमारी की। यह छापेमारी शहर के एसएनसी होटल में की गई, जहां जिम की आड़ में अवैध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल परिसर में जिम के नाम पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग लड़की और दो नाबालिग लड़कों को बरामद कर उन्हें हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे मामले में होटल संचालक की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। प्रशासन अब होटल के संचालन, लाइसेंस और वहां हो रही गतिविधियों की जांच कर रहा है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त होटल संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इस तरह के अवैध धंधों को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान जारी रहेगा।








