A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गाजीपुर: अराजक तत्वों ने मां काली मंदिर की मूर्ति तोड़ी, गांव में आक्रोश

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्ट गाजीपुर

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के शिवदासपुर गांव में सोमवार देर रात अराजक तत्वों ने धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाते हुए मां काली मंदिर के गर्भगृह में स्थापित मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गए।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। खानपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिवदासपुर गांव में प्रवेश करते ही पश्चिम दिशा में स्थित मां काली मंदिर में रोज की तरह शाम को पूजा-अर्चना के बाद लोग घर लौट गए थे। देर रात शरारती तत्वों ने गर्भगृह में प्रवेश कर मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया।

मंगलवार सुबह जब ग्रामीण पूजा करने पहुंचे तो टूटी मूर्ति देखकर भड़क गए। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अराजक तत्वों की पहचान कर जल्द ही कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की अपील:

अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें।

दोषियों की तलाश जारी, गिरफ्तारी जल्द होगी।

सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!