
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 08 मार्च 2026
गौरेला पेन्ड्रा मरवाही
============
====-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार होली रंग पंचमी के शुभ अवसर पर रविवार 08 मार्च को गौरेला तहसील के अंतर्गत ग्राम गिरवर में पारंपरिक बृज की होली का आयोजन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि मरवाही के विधायक प्रणव कुमार मरपची जी उपस्थित रहेंगे। आयोजन में अन्य विशिष्ट अतिथियों में गौरेला से महेन्द्र सोनी, कल्लू राजपूत, रामजी श्रीवास,द्वारिका सोनी, गौरेला नगर पालिका उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा, पार्षद राजेश अग्रवाल, जीपीएम जिला पंचायत सदस्य राजेश नंदनी अरमो, गोपाल अग्रवाल, पवन पैकरा, भंवरसिंह गोवस , सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी एवं समाजसेवी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। जानकारी के अनुसार इस आयोजन में फाग गायन, छत्तीसगढ़ी नाचा, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी, के साथ साथ स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जायेंगी बृजभूमि की होली परंपरा के अनुसार फूलों की भी होली खेली जायेगी। इस आयोजन में बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणजनों और भक्तजनों के भी पहुंचने की आशा है इस आयोजन समिति में जीपीएम जिला पंचायत सदस्य श्याममणि बृजलाल सिंह राठौर, गिरवर पंचायत सरपंच दूजी बाई, गौरेला जनपद पंचायत सदस्य कौशल्या कमलेश राठौर, गिरवर उप सरपंच भीमसिंह राठौर, आदि उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्र वासियों से उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।





